facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी संसद भवन में 26 अप्रैल को होगी बैठक

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 9:42 AM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

‘कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन’ ने प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाकर अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक बैठक करने की घोषणा की है।

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस बैठक को द्विदलीय समर्थन प्राप्त है।

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं बहुत उत्साहित हूं कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य, प्रशासन के महत्वपूर्ण नेता तथा विदेश नीति के विशेषज्ञ 26 अप्रैल को बैठक करेंगे ताकि अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की जा सके।’’

खन्ना ‘कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन’ के सह-अध्यक्ष हैं। खन्ना ने अमेरिकी कांग्रेस में भारत-अमेरिका की अपनी तरह की पहली बैठक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस बैठक के लिए देश भर से प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों को आमंत्रित किया गया है। भारत में अमेरिका के नए राजदूत एरिक गार्सेटी अपने भारतीय समकक्ष तरणजीत सिंह संधू के साथ कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए यहां आएंगे। इनके अलावा अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिच वर्मा, पूर्व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस, इंडिया कॉकस के दो सह-अध्यक्ष कांग्रेसी रो खन्ना और माइक वाल्ट्ज आदि शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement