facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Kenya Airport: केन्या सरकार और अदाणी समूह के समझौते के खिलाफ एयरपोर्ट पर प्रदर्शन, उड़ानें थमीं

Advertisement

सरकार ने कहा है कि अदाणी समूह के साथ निर्माण और संचालन समझौते के तहत जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा।

Last Updated- September 11, 2024 | 10:56 PM IST

केन्या सरकार और भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह के बीच हुए एक समझौते के विरोध में बुधवार को देश के मुख्य हवाई अड्डे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण विमानों का परिचालन थमा रहा और सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रहे।

सरकार ने कहा है कि अदाणी समूह के साथ निर्माण और संचालन समझौते के तहत जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा और एक अतिरिक्त रनवे एवं टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। समझौते के तहत समूह 30 वर्षों तक हवाई अड्डे का संचालन करेगा।

‘केन्या एयरपोर्ट वर्कर्स यूनियन’ ने हड़ताल की घोषणा की और आरोप लगाया कि इस समझौते से लोगों के रोजगार जाएंगे और जिनकी नौकरियां बची रहेंगी उन पर ‘सेवा की बेहद खराब नियम एवं शर्तें’ लगाई जाएंगी।

नैरोबी में सेवा देने वाली विमानन कंपनी ‘केन्या एयरवेज’ ने घोषणा की कि हवाई अड्डे पर जारी हड़ताल के कारण विमानों के परिचालन में देरी होगी और संभवत: परिचालन रद्द करना पड़ेगा। पिछले सप्ताह हवाई अड्डा कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार के साथ वार्ता लंबित रहने के कारण उन्होंने हड़ताल वापस ले ली थी।

पिछले सप्ताह स्थानीय मीडिया आउटलेट्स की खबर के अनुसार, हवाई अड्डा अधिकारियों के साथ अज्ञात लोगों को वहां आसपास घूमते देखा गया, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे इस बात की चिंता बढ़ गई कि भारतीय कंपनी के अधिकारी इस समझौते के लिए तैयार हैं। सोमवार को उच्च न्यायालय ने ‘लॉ सोसायटी’ और केन्या मानवाधिकार आयोग द्वारा दायर मामले की सुनवाई होने तक समझौते के क्रियान्वयन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement