facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Afghanistan aircraft crash: अफगानिस्तान में हुई दुर्घटना में भारतीय विमान शामिल नहीं- सरकार

Advertisement

मोरक्को में पंजीकृत दसाउल्ट फाल्कन (डीएफ-10) विमान एक एअर एंबुलेंस के रूप में परिचालित किया जा रहा था।

Last Updated- January 21, 2024 | 8:15 PM IST
Indian plane not involved in Afghanistan aircraft crash, says Ministry, अफगानिस्तान में हुई दुर्घटना में भारतीय विमान शामिल नहीं- सरकार

अफगानिस्तान के दूर-दराज के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारतीय नहीं था और इसने थाईलैंड हवाई अड्डे से मास्को जाने के मार्ग में शनिवार को गया हवाई अड्डे पर केवल ईंधन भरा था। मोरक्को में पंजीकृत दसाउल्ट फाल्कन (डीएफ-10) विमान एक एअर एंबुलेंस के रूप में परिचालित किया जा रहा था। यह थाईलैंड के उतापाओ हवाई अड्डे से मास्को जा रहा था।

दुर्घटनाग्रस्त विमान के भारतीय विमान होने की खबरों के बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि विमान किसी भारतीय एयरलाइन का नहीं था। मंत्रालय ने दोपहर एक बजकर सात मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अफगानिस्तान में कुछ देर पहले हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना किसी भारतीय विमान से संबंधित नहीं है। यह मोरक्को के पंजीकरण वाला एक छोटा विमान था। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।’’

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम चार बजकर दो मिनट पर ईंधन भरने के बाद विमान गया हवाई अड्डे से रवाना हुआ था जिसमें एक महिला रोगी सहित छह लोग सवार थे। वहीं, एक सूत्र ने कहा कि विमान ने थाईलैंड के उतापाओ हवाई अड्डे से यात्रा की शुरुआत की थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उपलब्ध सूचना के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान मोरक्को में पंजीकृत डीएफ-10 (दसाउल्ट फाल्कन) विमान था। यह किसी भारतीय एयरलाइन का विमान नहीं है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘विमान एअर एंबुलेंस के रूप में परिचालित किया जा रहा था। यह थाईलैंड से मास्को जा रहा था और इसने गया हवाई अड्डे पर ईंधन भरा था।’’

समाचार एजेंसी एपी की एक खबर में क्षेत्रीय प्रवक्ता जबीहुल्ला अमीरी के हवाले से कहा गया कि दुर्घटना शनिवार को अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जेबक जिले के पास एक पर्वतीय क्षेत्र में हुई। खबर में, रूसी नागरिक उड्डयन अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि चालक दल के चार सदस्यों और दो यात्रियों के साथ विमान लापता हो गया।

वहीं, तालिबान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान के हवाले से कहा गया कि विमान के इंजन में गड़बड़ी थी। रूसी अधिकारियों के हवाले से खबर में कहा गया कि विमान 1978 में निर्मित था और एथलेटिक ग्रुप एलएलसी तथा एक निजी व्यक्ति से संबद्ध था। विमान को एक निजी एंबुलेंस उड़ान के रूप में मास्को के झुकोवस्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए गया से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए परिचालित किया जा रहा था।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 8:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement