facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Afghanistan Earthquake Today: अफगानिस्तान में फिर आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

Advertisement

इससे पहले शनिवार को इसी स्थान पर आए तेज भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Last Updated- October 11, 2023 | 9:45 AM IST
afghanistan earthquake

Afghanistan Earthquake: पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। इससे पहले शनिवार को इसी स्थान पर आए तेज भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि बुधवार सुबह आए भूकंप का केन्द्र हेरात प्रांत की राजधानी हेरात से 28 किलोमीटर दूर बाहरी इलाके में जमीन से दस किलोमीटर की गहराई पर था। शनिवार को आए भूकंप का केन्द्र प्रांतीय राजधानी से 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। उस भूकंप के बाद से इलाके में कई बार तेज झटके आ चुके हैं।

तालिबानी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार के भूकंप में पूरे हेरात में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं, लेकिन उन्होंने मृतकों और घायलों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी। आज सुबह आए भूकंप से जानमाल के नुकसान के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। जिस स्थान पर भूकंप आया वहां के गांव पहले ही मलबे में तब्दील हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: इजरायली पर्यटकों की बढ़ीं मुश्किलें….पूरा ट्रैवल सीजन होगा प्रभावित

नायब रफी गांव में पहले लगभग 2,500 लोग रहते थे। लोगों ने बताया कि भूकंप के वक्त जो पुरुष काम के सिलसिले में बाहर गए थे उन्हें छोड़कर कोई भी जीवित नहीं बचा। लोग शवों को सामूहिक तौर पर दफनाने के लिए बड़ी कब्र खोदने के काम में लगे हैं। तालिबान ने बताया कि 20 गांव में कम से कम दो हजार मकान तबाह हो गए हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र में बस एक सरकारी अस्पताल है।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 9:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement