facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते बाढ़ में कम से कम 50 लोगों की मौत

Advertisement

Afghanistan Floods: अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है और यह बढ़ सकती है।

Last Updated- May 18, 2024 | 4:06 PM IST
dead
Representative Image

अफगानिस्तान के गोर प्रांत में भारी बारिश के कारण कई जगह पर अचानक बाढ़ आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है और यह बढ़ सकती है। गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि दर्जनों लोग लापता हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार की बाढ़ के बाद राजधानी फिरोज कोह समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों मकानों व संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने और सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि के नष्ट होने से प्रांत को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है।

पिछले हफ्ते, संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने कहा था कि अफगानिस्तान में असामान्य रूप से हुई भारी मौसमी बारिश के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों मकान नष्ट हुए हैं।

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement