facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस ने 44 दिनों के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर 31 मिसाइलें दागीं, 13 लोग घायल

Advertisement

Russia-Ukraine war: यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के मुताबिक करीब 80 लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Last Updated- March 21, 2024 | 8:11 PM IST
रूस ने 44 दिनों के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर 31 मिसाइलें दागीं, 13 लोग घायलRussia fired 31 missiles at Ukraine's capital Kiev after 44 days, 13 people injured

Russia-Ukraine war: रूस ने 44 दिनों में पहली बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर पहला हमला करते हुए गुरुवार तड़के 31 बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं। हालांकि, वायुसेना ने इन सभी मिसाइलों को मार गिराया, परंतु मलबे की चपेट में आने से एक बच्ची सहित 13 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कीव प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने बताया कि राजधानी के निवासी सुबह करीब पांच बजे जोरदार धमाकों से जागे क्योंकि मिसाइलें अलग-अलग दिशाओं से लगभग एक ही समय पर दागी गईं। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने राजधानी पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 क्रूज मिसाइलें दागीं।

नगर प्रशासन ने बताया कि इस हमले में घायल 11 साल की एक बच्ची और 38 साल के एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि आठ अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के मुताबिक करीब 80 लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Also read: पाकिस्तान के जिस पोर्ट को चीन ने बनाया, उसी पर बलूचिस्तानी अलगाववादियों ने कर दिया अटैक

अधिकारियों ने बताया कि मार गिराई गई मिसाइलों के मलबे से कम से कम एक अपार्टमेंट इमारत में आग लग गई, कई खड़ी कार जल गई और सड़कों व एक छोटे पार्क में गड्ढे बन गए। कुछ सड़कें मलबे से अटी पड़ी थीं, खिड़कियों के शीशे टूट गए। यह हमला हाल के दिनों में यूक्रेन की सीमा के पास रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर यूक्रेन के बार-बार किए गए हवाई हमलों के बाद हुआ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को ही हमलों का ‘सख्ती से जवाब देने’ की धमकी दी थी।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement