facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस की यात्रा पूरी करके Kim Jong Un स्वदेश रवाना, लेकिन बढ़ा दी दुनिया की चिंता

Advertisement

Kim Jong Un अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस पहुंचे थे। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति Putin से मुलाकत की थी।

Last Updated- September 17, 2023 | 6:29 PM IST
Kim Jong Un leaves for home after completing Russia trip, but increases world's concern

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस की छह दिन की यात्रा के बाद रविवार को स्वदेश रवाना हो गए हैं। किम ने रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र का दौरा किया। उनकी इस यात्रा को लेकर पश्चिमी देशों ने चिंता जाहिर की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले के बीच मॉस्को को उत्तर कोरिया से हथियार मिल सकते हैं, जिससे युद्ध में तेजी आ सकती है।

किम को आर्त्योम में एक रेलवे स्टेशन पर विदाई दी गई

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि किम को आर्त्योम में एक रेलवे स्टेशन पर विदाई दी गई इसके बाद उनकी बख्तरबंद ट्रेन रूसी देशभक्ति गीत ‘फेयरवले ऑफ स्लावियांका’ की धुन के बीच उत्तर कोरिया के लिए रवाना हो गई। समारोह में रूस के प्राकृतिक संसाधन मंत्री एलेक्जेंडर कोजलोव और प्रिमोर्ये क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग कोझेमयाको सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

किम अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस पहुंचे थे। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकत की थी और हथियारों और प्रौद्योगिकी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया। किम जोंग ने रविवार को एक विश्वविद्यालय का दौरा किया और और एक मछलीघर में शो भी देखा।

Also read: Kim Jong Un ने रूस में लड़ाकू विमान फैक्टरी का किया दौरा

रूस के सरकारी मीडिया ने एक वीडियो जारी किया जिसमें किम जोंग काला सूट पहने और अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ रस्की द्वीप पर ‘फार ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी’ में रूसी अधिकारियों से बात करते नजर आए। रूसी मीडिया के अनुसार किम ने द्वीप के प्रिमोर्स्की एक्वेरियम में बेलुगा व्हेल, बॉटलनोज डॉल्फिन, फर सील और वालरस को देखा।

किम को परमाणु हमला करने में सक्षम बम वर्षक विमान, हाइपरसोनिक मिसाइल दिखाए गए

खबर के मुताबिक यात्रा के दौरान किम को परमाणु हमला करने में सक्षम बम वर्षक विमान, हाइपरसोनिक मिसाइल और रूस के प्रशांत बेड़े में शामिल उन्नत युद्धपोत दिखाए गए। अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता है कि किम यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच मॉस्को को हथियार मुहैया करा सकते हैं और बदले में उत्तर कोरिया को रूस से उन्नत प्रौद्योगिकी मिल सकती है।

रूस के प्रिमोर्ये क्षेत्र के गवर्नर कोझेमयाको ने कहा कि रूस के ‘फार ईस्ट’ से एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर कोरिया जाएगा। रूस की सरकारी मीडिया ने कहा कि कोझेमयाको उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। उत्तर कोरिया की यात्रा के समय की घोषणा नहीं की गई है। किम शनिवार को व्लादिवोस्तोक शहर के बाहर स्थित हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां रूस के रक्षा मंत्री शोइगु और अन्य सैन्य अधिकारियों ने उन्हें परमाणु हमला करने में सक्षम बमवर्षक विमान और अन्य युद्धक विमान दिखाए थे। किम को जो युद्धक विमान दिखाए गए, उनमें टीयू-160, टीयू-95 और टीयू-22 शामिल हैं। इन विमानों के जरिये यूक्रेन में लगातार क्रूज मिसाइलें गिराई जा रही हैं।

Also read: इधर Kim Jong ने पुतिन से की मुलाकात, उधर उत्तर कोरिया ने दागे 2 मिसाइल

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच रूस और उत्तर कोरिया द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ा रहे

रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शोइगु ने किम को रूस की नवीनतम मिसाइल ‘हाइपरसोनिक किंझल’ भी दिखाई, जिसे मिग-31 लड़ाकू विमान के जरिये दागा जाता है। किम और शोइगु ने बाद में व्लादिवोस्तोक की यात्रा की, जहां उन्होंने रूस के प्रशांत बेड़े में शामिल युद्धपोत ‘एडमिरल शापोशनिकोव’ का निरीक्षण किया। रूस के नौसेना के कमांडर एडमिरल निकोलाई येवमेनोव ने किम को पोत की क्षमताओं और हथियारों के बारे में जानकारी दी। इनमें लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें शामिल हैं।

रूसी युद्धपोत यूक्रेन पर इन मिसाइलों को नियमित रूप से दाग रहा है। किम अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस पहुंचे थे। उन्होंने हथियारों और प्रौद्योगिकी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया। रूस और उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा उन्हें अलग-थलग कर दिया है। विशेषज्ञों का मनना है कि दोनों देश अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ा रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 6:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement