facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

इजराइल पर हमले के बाद अमेरिका, ब्रिटेन भी ऐक्शन में; ईरान पर किया नए प्रतिबंधों का ऐलान

Advertisement

ब्रिटेन ईरान के ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल उद्योगों से जुड़े कई ईरानी सैन्य संस्थानों, व्यक्तियों और निकायों को निशाना बना रहा है।

Last Updated- April 18, 2024 | 8:09 PM IST
Israel-Iran

Iran Israel Tension: इजराइल पर ईरान के अभूतपूर्व हमले से पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनने की आशंका बढ़ने के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने गुरुवार को ईरान पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका में वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने इस कार्रवाई में ईरान में 16 लोगों और दो संस्थानों को लक्षित किया है, जो 13 अप्रैल को इजराइल पर हुए हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन को चलाने वाले इंजन के उत्पादन से जुड़े हैं।

वहीं, ब्रिटेन ईरान के ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल उद्योगों से जुड़े कई ईरानी सैन्य संस्थानों, व्यक्तियों और निकायों को निशाना बना रहा है।

अमेरिकी वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने एक बयान में कहा, ‘हम आने वाले दिनों और सप्ताहों में ईरान की कार्रवाइयों के जवाब में अपनी पाबंदियां लागू करते रहेंगे।’

अमेरिका के अधिकारियों ने इस सप्ताह चेतावनी दी थी कि वे क्षेत्र में ईरान की गतिविधियों के जवाब में और भविष्य में हमलों को रोकने के लिए नई पाबंदियों पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी सांसद ऐसे विधेयक पर जोर दे रहे हैं जो ईरान और उसके नेताओं पर आर्थिक दंड लगाता हो।

बीते रविवार तड़के इजराइल पर ईरान का हमला इस महीने की शुरुआत में सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर इजराइली हमले के जवाब में किया गया।

इजराइल के सैन्य प्रमुख ने सोमवार को कहा कि उनका देश ईरानी हमले का जवाब देगा, जबकि वैश्विक नेताओं ने जवाबी कार्रवाई नहीं करने की सलाह दी ताकि हिंसा का सिलसिला आगे नहीं बढ़े।

यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं ने भी बुधवार को संकल्प व्यक्त किया कि वे ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाएंगे। EU के विदेश नीति प्रमुख जोसफ बोरेल ने कहा कि EU की प्रणालियों की मौजूदा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और इनका विस्तार करके तेहरान के विरुद्ध कदम उठाया जाएगा ताकि इजराइल पर भविष्य में हमले नहीं हों। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल को भी संयम बरतना होगा।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement