facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जानलेवा हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने दिया इंटरव्यू, कहा- तय थी मौत, ‘भाग्य या भगवान’ की कृपा से बच गए

Advertisement

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में बताया कि गोलीबारी के बाद भी वह बोलना जारी रखना चाहते थे लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उन पर अस्पताल जाने का दबाव डाला।

Last Updated- July 15, 2024 | 5:08 PM IST
Who was Thomas Matthew Crooks, the suspected Donald Trump rally shooter? कौन था 20 साल का Thomas Matthew Crooks, जिसने चलाई Donald Trump की रैली में गोली; क्या था मकसद

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी ‘‘मौत नियत कर दी गयी थी’’ तथा उन्होंने इस घटना को एक “विचित्र अनुभव” बताया। घटना के बाद अपने पहले साक्षात्कार में 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने रूढ़िवादी अमेरिकी मीडिया को बताया कि उन्हें लगता है कि वे “भाग्य या भगवान” की कृपा से बच गए।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार से शुरू हो रहे ‘रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन’ के लिए मिलवॉकी जाते समय ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से बात करते हुए कहा, “मेरे बारे में यह माना जा रहा था कि मैं यहां नहीं रहूंगा, मेरी मौत नियत कर दी गयी थी।”

सम्मेलन में उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “सबसे अविश्वसनीय बात यह थी कि मैंने न केवल अपना सिर घुमाया, बल्कि सही समय पर और सही मात्रा में घुमाया।”

उन्होंने यह भी कहा कि जो गोली उनके कान को छूती हुई निकली, उससे उनकी आसानी से मौत हो सकती थी। ट्रंप ने कहा, “मेरी मौत नियत कर दी गयी थी, मेरे बारे में माना जा रहा था कि मैं यहां नहीं रहूंगा।” उन्होंने इस पूरी घटना को एक “ विचित्र अनुभव” बताया। इस हमले में एक दर्शक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन पर हमला करने वाले 20 वर्षीय बंदूकधारी की भी मार गिराया गया, जिसका नाम थॉमस मैथ्यू क्रुक्स था।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के अनुसार, ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर सफेद पट्टी बांध रखी थी, लेकिन उनके सहयोगियों ने कोई तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी। ट्रंप ने कहा, “अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा, उन्होंने इसे चमत्कार बताया।”

उन्होंने कहा, “भाग्य से या भगवान की कृपा से.. कई लोग कह रहे हैं कि भगवान की कृपा से मैं अभी भी यहां (जीवित मौजूद) हूं।” ट्रंप ने अपनी तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘लड़ो’’। इस तस्वीर में वह मुट्ठी बांधे हुए दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर खून की बूंदें दिख रही हैं।

ट्रंप ने कहा, “बहुत से लोग कहते हैं कि उन्होंने ऐसी प्रभावशाली तस्वीर पहले कभी नहीं देखी।” उन्होंने कहा, “वे सही हैं और मैं नहीं मरा। आम तौर पर, एक ऐसी तस्वीर हासिल करने के लिए लोग तरसते हैं।”

ट्रंप ने अखबार को बताया कि गोलीबारी के बाद भी वह बोलना जारी रखना चाहते थे लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उन पर अस्पताल जाने का दबाव डाला। उन्होंने कहा, “मैं बस बोलना जारी रखना चाहता था, लेकिन मुझे गोली मार दी गई।”

अखबार के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन से प्राप्त फोनकॉल की सराहना करते हैं, जो चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी भी हो सकते हैं। उन्होंने इसे “ठीक” और “बहुत अच्छा” कहा। अखबार ने बताया कि ट्रंप ने सुझाव दिया कि उनके और डेमोक्रेट बाइडन के बीच अभियान अब से अधिक शिष्टतापूर्ण हो सकता है।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 5:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement