facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर मार्केट पर रखे नजर, US Fed के बाद अब UK केंद्रीय बैंक का ब्याज दरों पर फैसला

Advertisement

US Fed के फैसले के चलते भारत सहित दुनिया के शेयर बाजारों में भारी हलचल देखने को मिली। ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक नीतिगत ब्याज दरों को लेकर अहम फैसला लिया है।

Last Updated- December 19, 2024 | 8:22 PM IST
UK Central Bank Bank of England

ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक (Central bank) ने खुदरा मुद्रास्फीति (retail inflation) के निर्धारित लक्ष्य से आगे निकल जाने के बीच बृहस्पतिवार को नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) की नौ-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में प्रमुख ब्याज दर को 4.75 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया गया। पिछले महीने इस दर में कटौती की गई थी।

ब्याज दर को स्थिर रखने के पीछे खुदरा मुद्रास्फीति के बढ़कर 2.6 प्रतिशत हो जाने की अहम भूमिका रही है। यह केंद्रीय बैंक के दो प्रतिशत के मुद्रास्फीति के लक्ष्य से अधिक है।

बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मुद्रास्फीति लगातार दो प्रतिशत लक्ष्य के भीतर बनी रहे।’’ ब्याज दर में कटौती होने से मुद्रास्फीति में और बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए एमपीसी ने यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया। हालांकि, समिति के तीन सदस्यों में 0.25 प्रतिशत कटौती का समर्थन किया था।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement