facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US: राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद Joe Biden ने दिया बयान, बोले- मैंने नई पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया

Advertisement

Biden ने कहा "मैंने तय किया कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कमान नई पीढ़ी को सौंपी जाए। यह हमारे देश को एकजुट करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।"

Last Updated- July 25, 2024 | 9:09 AM IST
Former US President Joe Biden
U.S. President Joe Biden addresses the nation on his decision to end his re-election bid in Washington

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने नई पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और यही आगे बढ़ने का सबसे सही तरीका है। बाइडन ने अपने कार्यालय से देश के नाम संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने कहा ‘‘ मैंने तय किया कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कमान नई पीढ़ी को सौंपी जाए। यह हमारे देश को एकजुट करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव लेने का भी एक वक्त और स्थान होता है और इसी के साथ नई आवाजों, युवा विचारों का भी एक वक्त और स्थान होता है, इसलिए वह समय और स्थान यही है।’’

बाइडन ने देश के नाम यह संबोधन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन करने के तीन दिन बाद दिया है।

हैरिस अब राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैं। बाइडन ने ओवल ऑफिस से कहा, ‘‘ मेरा मानना ​​है कि अमेरिका एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। आज जो हम निर्णय लेंगे वह दशकों के लिए हमारे देश और दुनिया के भविष्य का निर्धारण करेंगे।’’ राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान प्रथम महिला जिल बाइडन, बेटा हंटर बाइडन और उनके परिवार के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 9:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement