facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अजय बंगा का निर्विरोध World Bank अध्यक्ष का अगला अध्यक्ष बनना तय

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 4:56 PM IST
World Bank Job Crisis Warning

भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी अजय बंगा का निर्विरोध विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। विश्व बैंक ने कहा है कि इस पद के लिए सिर्फ बंगा का ही नाम आया है। बंगा की औपचारिक नियुक्ति से पहले विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल उनका साक्षात्कार लेगा। बैंक ने साक्षात्कार के समय की घोषणा अभी नहीं की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में कहा था कि अमेरिका विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा को नामित कर रहा है, क्योंकि वह ‘इतिहास के इस नाजुक क्षण’ में वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने के लिए ‘पूरी तरह योग्य’ हैं। विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के लिए नामांकन की आखिरी तारीख बुधवार को खत्म हो गई।

इस दौरान 63 वर्षीय बंगा के मुकाबले में कोई नाम नहीं आया। विश्व बैंक ने एक बयान में कहा, ”बोर्ड को एक नामांकन मिला है और हम यह घोषणा करना चाहते हैं कि इस पद के लिए अमेरिकी नागरिक अजय बंगा के नाम पर विचार किया जाएगा।”

माना जा रहा है कि विश्व बैंक के नए प्रमुख की नियुक्ति मई की शुरुआत तक हो जाएगी। मास्टरकार्ड के पूर्व प्रमुख बंगा इस समय जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

विश्व बैंक के निदेशक मंडल की मंजूरी मिलते ही बंगा दुनिया की दो शीर्ष वित्तीय संस्थाओं के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और अमेरिकी-सिख बन जाएंगे। बंगा इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement