facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारतीय मूल के अजय बंगा बने वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:54 PM IST
World Bank president Ajay Banga

भारतीय मूल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक ने अपने नए अध्यक्ष के रूप में चुना है। इस बात की पुष्टि खुद वर्ल्ड बैंक ने बुधवार को की। वह ऐसे समय में संगठन के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं जब वर्ल्ड बैंक दुनियाभर में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर अपनी नजर बनाए हुए है।

बैंक ने पांच साल के कार्यकाल के लिए उनके नेतृत्व को मंजूरी देने के लिए बोर्ड द्वारा मतदान किए जाने के तुरंत बाद कहा, “वर्ल्ड बैंक ग्रुप विकास प्रक्रिया पर मिस्टर बंगा के साथ काम करने के लिए बोर्ड उत्साहित है।” वह 2 जून को डेविड मलपास से पदभार ग्रहण करेंगे।

बंगा, 63, को फरवरी के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा इस पद के लिए नामित किया गया था और ट्रम्प प्रशासन के दौरान वह वर्ल्ड बैंक के प्रमुख डेविड मलपास की जगह लेने वाले एकमात्र दावेदार थे।

बिजनेस टुडे में छपी खबर के मुताबिक नामांकन के बाद से बंगा ने 96 सरकारों के अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और नागरिक समाज समूहों से मिलने के लिए तीन सप्ताह के विश्व दौरे के दौरान कुल 39,546 मील की उड़ान भरते हुए आठ देशों का दौरा किया।

दूसरे विश्व युद्ध के अंत में विश्व बैंक की स्थापना के बाद से इसका नेतृत्व अमेरिकी व्यक्तियों द्वारा ही किया गया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नेतृत्व  यूरोपीय व्यक्तियों द्वारा किया गया है।

क्या है अजय बंगा का भारत कनेक्शन?
बंगा, जो भारत में पले बढ़े और करियर की शुरुआती भी वहीं की, वह 2007 से अमेरिकी नागरिक हैं। अजय बंगा का जन्म पुणे में हुआ। वह दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं। साथ ही उन्होंने भारत के प्रमुख बी-स्कूलों में से एक IIM, अहमदाबाद से MBA की डिग्री हासिल की है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement