facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China में अभी खत्म नहीं हुआ Covid-19! वायरस के मामले बढ़ने के बाद जारी किया अलर्ट

Advertisement

चीन के शीर्ष श्वसन रोग विशेषज्ञ झोंग नानशन ने सर्दी के मौसम में कोविड-19 के मामलों में हल्की वृद्धि की चेतावनी दी है।

Last Updated- November 13, 2023 | 6:39 PM IST
Covid

चीन के विशेषज्ञों ने सर्दी के मौजूदा मौसम के दौरान कोविड-19 संक्रमण (Covid-19) के मामलों में वृद्धि को लेकर अलर्ट जारी किया है और बुजुर्गों एवं संवेदनशील लोगों से कोविड का टीका लगवाने को कहा है।

आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (चाइनीज सीडीसी) के आंकड़ों में यह सामने आया है कि अक्टूबर में देशभर में कोविड से 24 मौतें हुई हैं और कुल 209 नए गंभीर मामले सामने आए हैं।

चीन में ये सभी मामले कोविड के एक्सबीबी वेरिएंट के विभिन्न प्रकारों से संक्रमित लोगों के हैं। सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, चीन के शीर्ष श्वसन रोग विशेषज्ञ झोंग नानशन ने सर्दी के मौसम में कोविड-19 के मामलों में हल्की वृद्धि की चेतावनी दी है और बुजुर्गों व संवेदनशील आबादी को जल्द से जल्द टीका लगवाने को कहा है।

थर्ड पीपुल्स हॉस्पिटल ऑफ शेंझेन के अध्यक्ष लु होंगझु ने अखबार को बताया कि वायरस में उत्परिवर्तन हो रहा है जबकि आम जनता की बीमारी से लड़ने की क्षमता कम हो रही है क्योंकि उनका एंटीबॉडी का स्तर समय बीतने के साथ कम हो रहा है। लु के मुताबिक, सर्दी के मौसम में कोविड के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

चूंकि पतझड़ और सर्दी का मौसम फ्लू के उच्च खतरे के लिए जाना जाता है इसलिए लोगों को दोनों प्रकार के संक्रमण के संभावित खतरे से सावधान रहने की जरूरत है। लु ने कहा कि सर्दी के मौसम में रोकथाम व नियंत्रण उपायों का कार्यान्वयन जारी रखना जरूरी है लेकिन इसको लेकर भयभीत होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

कोरोना वायरस सबसे पहले वूहान में सामने आने के बाद 2019 के अंत तक एक महामारी में तब्दील हो गया था और इसने दुनियाभर में भारी तबाही मचायी जिसमें लाखों लोगों की जान चली गई और करोड़ों लोगों की सेहत को इसने विभिन्न तरीके से प्रभावित किया।

हालांकि चीन लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है कि कोरोना वायरस वूहान में उसकी बायो लैब से लीक होने के बाद दुनियाभर में फैला ।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 6:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement