facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कभी बिजनेस टायकून रहे अलीबाबा के अरबपति कारोबारी ‘जैक मा’ ने ढूंढी नई नौकरी, जापान में करेंगे ये काम

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 4:37 PM IST
Shutterstock

चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा समूह (Alibaba Group) के सह-संस्थापक जैक मा प्रतिष्ठित टोक्यो यूनिवर्सिटी के शोध संस्थान टोक्यो कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर (Guest lecturer) होंगे। यूनिवर्सिटी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक मा टिकाऊ कृषि और खाद्य उत्पादन में अनुसंधान करेंगे। मा एक परोपकारी संस्था जैक मा फाउंडेशन के प्रमुख भी हैं।

इसमें आगे कहा गया कि वह ”उद्यमिता, कॉरपोरेट प्रबंधन और नवाचार पर अपने समृद्ध अनुभव और अग्रणी ज्ञान” को छात्रों तथा शिक्षकों के साथ साझा करेंगे।

चीनी नियामकों ने अलीबाबा समूह की वित्तीय सहयोगी आंट ग्रुप द्वारा आईपीओ लाने की योजना को 2020 में रोक दिया था। इसके अलावा अलीबाबा को जांच के दायरे में भी लाया गया था। ऐसा तब हुआ, जब उन्होंने शंघाई में एक भाषण के दौरान चीन के नियामकों और वित्तीय प्रणालियों की आलोचना की थी।

यूनिवर्सिटी ने कहा कि उनकी नियुक्ति सोमवार को शुरू हुई और अक्टूबर के अंत तक चलेगी। मा ने 1990 के दशक में ई-कॉमर्स फर्म अलीबाबा की स्थापना की थी और वह कभी चीन के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement