facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सभी शर्तें पूरी, IMF से समझौता करने में कोई रुकावट नहीं: पाक प्रधानमंत्री

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 6.5 अरब डॉलर के पैकेज में 2.6 अरब डॉलर का भुगतान अभी तक नहीं किया है।

Last Updated- June 12, 2023 | 3:10 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank
Shutterstock

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उम्मीद जताई कि देश रुके हुए राहत पैकेज को हासिल करने के लिए IMF के साथ एक कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने वैश्विक ऋणदाता के साथ समझौते के लिए जरूरी सभी शर्तों को पूरा कर लिया है।

शरीफ की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कई लोगों का मानना है कि 6.5 अरब डॉलर के IMF के मौजूदा राहत कार्यक्रम को फिर से बहाल करने की संभावना बहुत कम रह गई है। यह समझौता 30 जून को खत्म हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 6.5 अरब डॉलर के पैकेज में 2.6 अरब डॉलर का भुगतान अभी तक नहीं किया है। शरीफ ने रविवार को यहां एक समारोह में कहा कि अभी भी वैश्विक ऋणदाता के साथ उस सौदे को पूरा करने की उम्मीद है। उन्होंने सरकार की योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘अगर IMF के साथ समझौते में और देरी होती है, तो मैं आपको इस बारे में बताऊंगा।’

IMF ने कुछ शर्तों को पूरा करने पर पाकिस्तान को छह अरब डॉलर का कर्ज देने के लिए 2019 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तान ने सभी पूर्व शर्तों को पूरा किया है और उम्मीद है कि IMF के साथ समझौते पर इसी महीने हस्ताक्षर हो जाएंगे।’

उन्होंने कहा, ‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है… हमने IMF की सभी शर्तों को पूरा किया है। समझौते को अंतिम रूप देने में आने वाली बाधाओं को दूर किया है। समझौता इसी महीने हो जाएगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और IMF के बीच एक कर्मचारी स्तर के समझौते पर हस्ताक्षर करने में ‘अब कोई बाधा नहीं रह गई है।’

उन्होंने पाकिस्तान में जारी आर्थिक संकट के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने IMF के साथ समझौते का उल्लंघन किया।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 3:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement