facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अजय बंगा World Bank का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार: अमेरिका

Advertisement
Last Updated- April 22, 2023 | 2:11 PM IST
Ajay Banga

भारतीय-अमेरिकी कारोबारी दिग्गज अजय बंगा असाधारण उम्मीदवार हैं और वह बेहद नाजुक दौर में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अमेरिका ने बंगा के बारे में यह राय देते हुए कहा कि विश्व बैंक औपचारिक रूप से अपने अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा करने की योजना बना रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में कहा था कि उनका देश बंगा को विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित करेगा। विश्व बैंक ने 31 मार्च को अपने अगले अध्यक्ष पद के लिए नामांकन बंद कर दिया था।

वैश्विक वित्तीय संस्थान ने कहा कि बंगा इस पद के लिए एकमात्र आवेदक हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ”वह (बंगा) ऐसे नाजुक दौर में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह एक असाधारण उम्मीदवार हैं।”

पटेल ने कहा, ”उनके नेतृत्व कौशल, प्रबंधन के अनुभव और वित्तीय क्षेत्र में उनके अनुभव से अत्यधिक गरीबी को दूर करने और खुशहाली लाने के विश्व बैंक के उद्देश्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।”

बंगा मास्टरकार्ड के प्रमुख रह चुके हैं और इस समय जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। विश्व बैंक के नए प्रमुख को मई की शुरुआत तक चुने जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 22, 2023 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement