facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध भारत के लिए अवसर

Advertisement

आंकड़े गवाह हैं कि वर्ष 2017 से 19 के बीच व्यापार युद्ध के चलते भारत से अमेरिका को निर्यात में बहुत अधिक उछाल आई थी।

Last Updated- February 04, 2025 | 11:07 PM IST
Trump Xi jinping

चीन और अमेरिका के बीच दोबारा शुरू हुए टैरिफ वॉर का भारत पर सकारात्मक असर पड़ सकता है और भारतीय निर्यातक इसका फायदा उठा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान शुल्क वृद्धि से ऐसा ही देखने को मिला था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘पिछली बार जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध छिड़ा था तो व्यापार में बदलाव के कारण भारत चौथा सबसे अधिक लाभ उठाने वाला देश था। आंकड़े गवाह हैं कि वर्ष 2017 से 19 के बीच व्यापार युद्ध के चलते भारत से अमेरिका को निर्यात में बहुत अधिक उछाल आई थी।’

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के कुछ दिन बाद ही बीते शनिवार को डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको जैसे अपने दो प्रमुख पड़ोसी व्यापार साझेदार देशों से आयात पर 25 फीसदी कर लगाने का ऐलान किया था। यही नहीं, उन्होंने चीन से होने वाली वस्तुओं पर भी 10 फीसदी कर लगाने का ऐलान किया। कनाडा और मेक्सिको ने इसके बदले में कदम उठाने का ऐलान किया। इसके बाद ट्रंप के साथ समझौता होने पर इन दोनों देशों की वस्तुओं के आयात पर शुल्क लगाने के फैसले को 30 दिन के लिए टाल दिया गया है। लेकिन चीन ने मंगलवार को जैसे को तैसा जवाब देते हुए अमेरिका से आयात होने वाली वस्तुओं पर भारी शुल्क वसूलने का ऐलान कर दिया।

ट्रंप का कुछ देशों से होने वाले आयात पर भारी शुल्क लगाने का फैसला उनकी संरक्षणवादी ‘अमेरिका प्रथम व्यापार नीति’ के अनुरूप है।  इसके तहत वह कथित अनुचित और असंतुलित व्यापार व्यवस्था से निपटने के लिए वैश्विक पूरक शुल्क लगाना चाहते हैं। शुल्क, कर और अन्य विदेश संबंधी राजस्व की वसूली के लिए एक विदेश राजस्व सेवा (ईआरएस) का गठन भी किया जा रहा है। 

अधिकारियों ने इस बात को लेकर चेताया है कि अमेरिका की ओर से थोपे जाने वाले अतिरिक्त शुल्क के प्रभाव से भारत पूरी तरह बच नहीं सकता।  हालांकि, निर्यातकों ने कहा है कि अमेरिका द्वारा चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगाने के कदम से भारत के लिए अमेरिका को निर्यात के नए अवसर पैदा होंगे। शुल्क बढ़ोतरी का असर चीनी निर्यात पर पड़ेगा क्योंकि इससे अमेरिकी बाजार में चीनी वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएंगी। इससे चीन प्रतिस्पर्धा में कमजोर पड़ जाएगा।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि वाशिंगटन और पेइचिंग के बीच नया व्यापार युद्ध छिड़ने से भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, कपड़ा, ऑटो उपकरण और रसायन जैसे क्षेत्रों को निर्यात में बड़ा फायदा होगा।

भारत और अमेरिका के बीच निर्यात की स्थिति काफी मजबूत है और यह निर्यात लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 23-24 के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 120 अरब डॉलर के करीब था। अमेरिका के साथ 35.3 अरब डॉलर अधिशेष के साथ व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में रहा है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार भी है।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement