facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन की अक्रामकता से निपटने के लिए अमेरिका-जापान करेंगे बैठक

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 10:55 AM IST
Pentagon press secretary Pat Ryder

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि 2023 में अमेरिका-जापान सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों द्वारा की जाएगी।

इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों और चीनी आक्रामकता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। पेंटागन के प्रेस सचिव जनरल पैट राइडर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ नेता एक आधुनिक गठबंधन के हमारे साझा दृष्टिकोण पर चर्चा करेंगे जो हिंद-प्रशांत और दुनिया भर में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटेगा।’’

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन अपने जापानी समकक्षों रक्षा मंत्री हमादा यासुकाज़ु तथा विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा के साथ यहां 2023 यूएस-जापान सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक की सह-मेजबानी करेंगे। राइडर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ चीन निश्चित रूप से इस सप्ताह परामर्श बैठकों के दौरान हमारे जापानी सहयोगियों के साथ चर्चा का विषय होगा।

चीन के व्यवहार के संदर्भ में, जैसा कि हाल ही में पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की हवाई कार्रवाई द्वारा स्पष्ट दिखा, इस तरह संवेदनशील क्षेत्रों में इस प्रकार की उत्तेजक कार्रवाइयों को देखना चिंताजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका के रुख को देखते हुए हमारा ध्यान, हमारे सहयोगियों और जापान जैसे क्षेत्र में हमारे सहयोगियों के साथ काम करने पर केंद्रित है ताकि एक स्वतंत्र व मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित किया जा सके और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता बनी रहे।’’ राइडर ने कहा, ‘‘ जापान इस क्षेत्र में हमारे सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है और आपको पता है कि पिछले 70 साल में अमेरिका-जापान गठबंधन हिंद-प्रशांत सुरक्षा का आधार रहा है।’’ अमेरिकी सरकार, जापान सरकार के साथ मिलकर 12 जनवरी को पांचवें ‘इंडो-पैसिफिक बिजनेस फोरम’ (आईपीबीएफ) का आयोजन भी करेगी।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement