facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

America: 13 नवंबर को जो बाइडन व्हाइट हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की करेंगे मेजबानी

Advertisement

बाइडन और विडोडो के बीच सितंबर में नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भी बातचीत हुई थी

Last Updated- November 08, 2023 | 10:26 AM IST
Joe Biden
Representative Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 13 नवंबर को व्हाइट हाउस में एक बैठक के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की मेजबानी करेंगे।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि दोनों नेता अन्य मुद्दों के अलावा स्वच्छ ऊर्जा तरीकों को अपनाते रहने, आर्थिक समृद्धि को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने कहा, ‘‘इस बैठक के दौरान बाइडन दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्रिक देश के बीच हमारी लगभग 75 साल लंबी साझेदारी को गहरा करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।’’

व्हाइट हाउस में विडोडो के साथ बैठक सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के लिए सप्ताह के अंत में बाइडन की सैन फ्रांसिस्को यात्रा से ठीक पहले होने वाली है।

बाइडन और विडोडो के बीच सितंबर में नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भी बातचीत हुई थी। बाइडन ने पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, जब देश ने उस वर्ष के जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 10:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement