facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत G20 की अपनी अध्यक्षता की बेहद आशाजनक शुरुआत करने को तैयार : अमेरिका

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 9:22 AM IST
G20 summit

भारत द्वारा जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद सफल बैठक की मेजबानी करने के बाद अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता की बेहद आशाजनक शुरुआत करने जा रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज तक जिस तरह से उन्होंने जी-20 का नेतृत्व किया है, उसके लिए हम अपने भारतीय भागीदारों के आभारी हैं। जैसा कि आपने बताया कि अभी इस वर्ष बहुत कुछ और किया जाना है… भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता की एक बहुत ही आशाजनक शुरुआत करने जा रहा है।’’

प्राइस ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी पर विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और उनके भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के बीच नयी दिल्ली में चर्चा की गई। प्राइस ने भारत के साथ संबंधों को अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक बताते हुए कहा, ‘‘ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम भारत के साथ मिलकर हर उस चीज पर काम करते हैं, जो हमारे लिए प्राथमिकता है और जो भारत के लिए भी प्राथमिकता है… इसमें हमारी आपसी समृद्धि को बढ़ाना, लोकतंत्र का समर्थन करना, जलवायु संकट पर काबू पाना और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित शासन को कायम रखना शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कानून आधारित शासन दुनियाभर में हमारे लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संदर्भ में यह अमेरिका और भारत, दोनों के लिए बेहद अहम है।’’

प्राइस ने कहा, ‘‘यह एक मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण और संरक्षण में मदद करता है। यह एक ऐसा नजरिया है, जो हम भारतीय समकक्षों के साथ साझा करते हैं।’’

ब्लिंकन और जयशंकर ने जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों और वित्त मंत्रियों की बैठक में भारत द्वारा अब तक किए गए कार्यों के अलावा एक ऐसा एजेंडा बनाने पर चर्चा की, जो उन्हें वैश्विक तथा रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों से निपटने में मदद करे। प्राइस ने कहा कि जी20 भारत और अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement