facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया

Advertisement

इस बीच भारतीय नौसेना ने कुछ फुटेज जारी किए हैं, जिसमें आईएनएस कोलकाता के नौसैनिक एमएससी स्काई द्वितीय में आग पर काबू पाने के प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

Last Updated- March 06, 2024 | 9:26 AM IST
US Downs Barrage of Drones

अमेरिकी विध्वंसक ने यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से लाल सागर में दागी गई मिसाइलों और बम ले जानी वाली ड्रोन नौकाओं को मार गिराया। अधिकारियों ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को ये हमले विध्वंसक ‘यूएसएस कार्ने’ को निशाना बना कर किए थे।

अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने बम ले जाने वाले ड्रोन और एक पोत रोधी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। मध्य कमान के मुताबिक, हमले के जवाब में अमेरिका ने भी हवाई हमला किया और जहाज-रोधी तीन मिसाइलों और बम ले जाने वाली तीन ड्रोन नौकाओं को नष्ट कर दिया।

हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने हमले की बात को स्वीकार किया और कहा कि दो अमेरिकी युद्ध पोतों को निशाना बनाया गया। सारी ने कहा, ‘‘युद्ध और गाजा पट्टी पर फलस्तीनी लोगों की घेराबंदी जारी रहने तक हम रुकेंगे नहीं।’’ हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध के दौरान हूती विद्रोही हमास के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पिछले वर्ष नवंबर से लाल सागर से गुजरने वाले वाणिज्यिक पोतों को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक युद्ध बंद नहीं हो जाता वे इस प्रकार के हमले जारी रखेंगे। अमेरिका के नेतृत्व में डेढ़ महीने से अधिक वक्त तक हवाई हमलों के बावजूद हूती विद्रोहियों के हमले जारी हैं।

इस बीच भारतीय नौसेना ने कुछ फुटेज जारी किए हैं, जिसमें आईएनएस कोलकाता के नौसैनिक एमएससी स्काई द्वितीय में आग पर काबू पाने के प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। हूती विद्राहियों ने सोमवार को अदन की खाड़ी में इस पोत को निशाना बनाया था। पोत के एक कंटेनर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

स्विटजरलैंड की कंपनी ‘मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी’ ने कहा कि यह पोत सिंगापुर से जिबूती जा रहा था कि तभी हूती विद्रोहियों ने उस पर हमला कर दिया। कंपनी ने कहा,‘‘ मिसाइल हमले से आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया। इसमें चालक दल का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ है।’

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 9:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement