facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान के आम चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों की पूरी जांच होनी चाहिए- अमेरिका

Advertisement

वरिष्ठ पाकिस्तानी नौकरशाह ने 17 फरवरी को आरोप लगाया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और प्रधान न्यायाधीश आठ फरवरी को हुए चुनावों में "गड़बड़ी" में शामिल थे।

Last Updated- February 21, 2024 | 8:35 PM IST
pakistan

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान में हाल में संपन्न आम चुनावों में “हस्तक्षेप या गड़बड़ी” के आरोपों की देश के कानूनों और प्रक्रियाओं के तहत पारदर्शी तरीके से व्यापक जांच की जानी चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को यह टिप्पणी की।

मिलर चुनाव में धांधली के संबंध में रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली चट्ठा द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। वरिष्ठ पाकिस्तानी नौकरशाह ने 17 फरवरी को आरोप लगाया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और प्रधान न्यायाधीश आठ फरवरी को हुए चुनावों में “गड़बड़ी” में शामिल थे।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संसद में सबसे बड़े समूह के रूप में उभरने और सामने आए जनादेश के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में मिलर ने कहा, “मैं पाकिस्तान के आंतरिक मामले में नहीं पड़ना चाहता…।’’

उन्होंने कहा कि वह यह मामला पाकिस्तान पर छोड़ देंगे लेकिन “हम चाहते हैं कि गड़बड़ी के किसी भी दावे या अनियमितताओं के आरोपों की पूरी जांच हो।’’ नकदी संकट से जूझ रहे देश में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के निलंबन पर मिलर ने कहा कि अमेरिका दुनिया भर में पूर्ण इंटरनेट स्वतंत्रता चाहता है, इसमें वे मंच भी शामिल हैं जिनका उपयोग लोग एक-दूसरे के साथ संवाद के लिए करते हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 8:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement