facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका ने भारत के साथ ऊर्जा साझेदारी मजबूत की

Advertisement

अमेरिकी दूतावास की प्रमुख वाणिज्यिक अधिकारी जियाबिंग फेंग ने नई दिल्ली में इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स में महत्त्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती वैश्विक मांग को उजागर किया।

Last Updated- August 26, 2025 | 10:19 PM IST
Picking on India: How US tariff move targets Russian oil-linked exports

अमेरिका ने भारत के साथ ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि में सहयोग करने की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है। अमेरिकी दूतावास के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका तेल, गैस, परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा की उभरती तकनीकों और महत्त्वपूर्ण खनिजों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

अमेरिकी दूतावास की प्रमुख वाणिज्यिक अधिकारी जियाबिंग फेंग ने नई दिल्ली में इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स में महत्त्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती वैश्विक मांग को उजागर किया। उन्होंने कहा, ‘महत्त्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती वैश्विक मांग के दौर में अमेरिका और भारत के पास विश्वसनीय और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखलाएं तय करने में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर है।’

उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों की रुचि समुद्र की तलहटी में खनिज अन्वेषण से लेकर उन्नत प्रसंस्कृत तकनीकों में है। इससे दोनों देश ऊर्जा की कमी, उभरती तकनीकों, रक्षा और विनिर्माण की जरूरतों के लिए खनिजों की पहुंच सुनिश्चित कर सकेंगे।

फेंग ने भारत-अमेरिका सहयोग के लिए तीन क्षेत्रों की उजागर किया और यह बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत और अमेरिका ऊर्जा संसाधनों और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की खातिर विविधीकृत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा और उभरती परमाणु ऊर्जा की तकनीकों में अमेरिका की दक्षता का फायदा उठा सकता है। अमेरिका भारत के ऊर्जा सुरक्षा और ग्रिड आधुनिकीकरण के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्यों का समर्थन कर सकता है।’

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी कंपनियां स्मार्ट ऊर्जा समाधान विकसित करने के लिए भारतीय समकक्षों के साथ साझेदारी करने और उन्हें बेचने के लिए उत्सुक हैं। फेंग ने बताया कि अमेरिका और भारत ने अमेरिका-भारत 123 असैन्य परमाणु समझौते को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है। इसके तहत बड़े पैमाने पर स्थानीयकरण और संभावित प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से भारत में अमेरिकी डिजाइन वाले परमाणु रिएक्टरों का निर्माण करने की योजना है।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement