facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत पाकिस्तान तनातनी के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से की बात, तनाव कम करने को कहा

Advertisement

खास बात यह है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को नजरअंदाज करते हुए सीधे सेना प्रमुख असीम मुनीर से संपर्क किया।

Last Updated- May 10, 2025 | 12:33 PM IST
Marco Rubio
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो | फोटो क्रेडिट: ShutterStock

India Paksitan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर गोलीबारी की घटनाओं के बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की और तनाव कम करने की अपील की।

इस मुद्दे पर अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान जारी कर कहा, “विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की। उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के लिए रास्ते तलाशने का आग्रह किया। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह के संघर्ष को टालने के लिए बातचीत शुरू करने में अमेरिकी मदद की पेशकश की।”

Also Read: Operation Sindoor: MEA और रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग- 26 जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले किये नाकाम

सीधे सेना प्रमुख से बातचीत

खास बात यह है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को नजरअंदाज करते हुए सीधे सेना प्रमुख असीम मुनीर से संपर्क किया। पाकिस्तान में सेना को सुरक्षा और विदेश नीति के फैसलों में सबसे प्रभावशाली माना जाता है।

इससे पहले, 8 मई को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की थी। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शोक जताया और तनाव कम करने की अपील की।

अमेरिकी विदेश विभाग का बयान

अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान में कहा, “विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की। उन्होंने तनाव को तुरंत कम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद के लिए अमेरिकी समर्थन की बात कही और संचार को बेहतर करने के प्रयासों को जारी रखने की अपील की। विदेश मंत्री ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के लिए अपनी संवेदना दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को फिर से जताया।”

Advertisement
First Published - May 10, 2025 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement