facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Angara A5 space rocket: रूस में भारी वजन ले जाने में सक्षम रॉकेट की लॉन्चिंग का दूसरा प्रयास निरस्त

Advertisement

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने कहा कि अगला प्रक्षेपण प्रयास कम से कम एक दिन के लिए स्थगित रहेगा।

Last Updated- April 10, 2024 | 7:33 PM IST
रूस में भारी वजन ले जाने में सक्षम रॉकेट की लॉन्चिंग का दूसरा प्रयास निरस्त , Second attempt to launch rocket capable of carrying heavy weight in Russia canceled
Representative Image

Angara A5 space rocket: रूस के सुदूर पूर्वी अंतरिक्ष परिसर से भारी वजन ले जाने में सक्षम एक नये रॉकेट के परीक्षण-प्रक्षेपण का दूसरा प्रयास बुधवार को निरस्त करना पड़ा। वोस्तोचन स्पेसपोर्ट से अंगारा-ए5 रॉकेट का प्रक्षेपण अपने निर्धारित समय 0900 जीएमटी(ग्रीनविच मीन टाइम) से लगभग दो मिनट पहले रद्द कर दिया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए-नोवोस्ती ने कहा कि इसका कारण रॉकेट के केंद्रीय ब्लॉक के ऑक्सीडाइजर टैंक की दबाव प्रणाली की विफलता थी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने कहा कि अगला प्रक्षेपण प्रयास कम से कम एक दिन के लिए स्थगित रहेगा।

रोस्कोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने कहा कि इससे पहले मंगलवार को पहला प्रयास तब नाकाम हो गया था जब स्वचालित सुरक्षा प्रणाली ने ऑक्सीडाइजर टैंक दबाव प्रणाली में तकनीकी खराबी दर्ज की थी। यह अंगारा-ए5 का चौथा प्रक्षेपण किया जाना था, इसके पहले इसके तीन प्रक्षेपण उत्तर-पश्चिम रूस के प्लेसेत्स्क लॉन्चपैड से किये जा चुके हैं।

Also read: Ireland: आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने Simon Harris, PM Modi ने दी बधाई

वर्ष 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस ने कजाकिस्तान से बैकोनूर कोस्मोड्रोम पट्टे पर लिया और अपने अधिकांश अंतरिक्ष प्रक्षेपणों के लिए इसका उपयोग करना जारी रखा। कजाकिस्तान के साथ समझौता वर्ष 2050 तक प्रति वर्ष 11.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की एवज में बैकोनूर को रूस को पट्टे पर देने की अनुमति देता है।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 7:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement