facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US में एक और भारतीय की हत्या, कहासुनी के बाद टेक कंपनी के कोफाउंडर को पीट-पीटकर मारा

Advertisement

अमेरिका में हाल में भारतीय मूल के लोगों पर हमले की एक के बाद एक कई चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं।

Last Updated- February 10, 2024 | 1:29 PM IST
Vivek Taneja

वाशिंगटन के एक रेस्तरां के बाहर झगड़े के दौरान पीटे जाने के कारण घायल हुए भारतीय मूल के 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अमेरिका में हाल में भारतीय मूल के लोगों पर हमले की एक के बाद एक कई चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं।

जांचकर्ताओं ने बताया कि शोटो रेस्तरां के बाहर ‘फिफ्टीन्थ स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट’ के 1100 ब्लॉक पर दो फरवरी को देर रात करीब दो बजे इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने विवेक तनेजा नाम के भारतीय मूल के व्यक्ति को फुटपाथ पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

वाशिंगटन डीसी के एक टेलीविजन स्टेशन ‘डब्ल्यूयूएसए’ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तनेजा और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच किसी बात पर हुई बहस हाथापाई में बदल गई और आरोपी ने तनेजा को जमीन पर गिराकर उसका सिर फुटपाथ पर मारा।

अमेरिका में इस साल भारतीय मूल के चार अन्य छात्रों की मौत

गंभीर रूप से घायल तनेजा की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की फुटेज सीसीटीवी से प्राप्त कर ली गई है। तनेजा ‘डायनेमो टेक्नोलॉजीज’ के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे।

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के शिकागो शहर में भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर लुटेरों ने हमला किया था। इससे पहले जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में नशे के आदी एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी। अमेरिका में इस साल भारतीय मूल के चार अन्य छात्रों की मौत हुई है।

Advertisement
First Published - February 10, 2024 | 1:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement