facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के सामने झुका ऐपल? पहली बार देगा कारोबार के वित्तीय आंकड़े

Advertisement

सीसीआई की जांच के बाद ऐपल ने दिखाई नरमी, जुर्माने की आशंका बढ़ी

Last Updated- June 04, 2026 | 8:03 AM IST
Apple

ऐपल ने भारत की प्रतिस्पर्धा नियामक संस्था को अपने भारतीय कारोबार के वित्तीय आंकड़े देने पर सहमति जताई है। यह कदम उस जांच के बाद उठाया गया है जिसमें पाया गया था कि कंपनी ने बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग किया। इससे लंबे समय से लंबित इस मामले में संभावित जुर्माने के साथ फैसला हो सकता है।

यह मामला भारत में ऐपल की सबसे बड़ी नियामकीय चुनौतियों में से एक है। भारत, कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण विकासशील बाजार है, जहां उसने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए आईफोन उत्पादन में तेजी से विस्तार किया है। काउंटरप्वाइंटर के शोध डेटा के मुताबिक, आईफोन की भारत के स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी अब लगभग 9 फीसदी है, जो पांच साल पहले करीब 2 फीसदी थी।

भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) के एक गोपनीय आदेश की समीक्षा रॉयटर्स ने की जिसके अनुसार ऐपल ने पिछले महीने अपने देश से जुड़े विशिष्ट वित्तीय विवरण उपलब्ध कराने पर सहमति दी। आमतौर पर ऐसे आंकड़ों का उपयोग संभावित जुर्माने की गणना के लिए किया जाता है।

21 मई को हुई सुनवाई में ऐपल के वकील ने भारत से संबंधित वित्तीय जानकारी जमा करने के लिए 25 जून तक की अंतिम समय-सीमा मांगी थी। सीसीआई ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया। वर्ष 2024 में सीसीआई की जांच में कहा गया कि ऐपल ने आईफोन ऐप बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग किया। हालांकि ऐपल ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह जांच के निष्कर्षों को चुनौती देगा। कंपनी ने पहले अपने वित्तीय विवरण देने से भी इनकार किया था।

Advertisement
First Published - June 4, 2026 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement