facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple ने अपने CEO, Tim Cook की सैलरी में की कटौती, कम किया 40 फीसदी वेतन

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 10:05 AM IST
Tim Cook, Apple CEO

Apple Inc. ने साल 2023 में अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक के वेतन में 40 फीसदी से अधिक की कटौती कर दी है। अब से टिम कुक की सैलरी 4.9 करोड़ डॉलर (करीब चार अरब रुपये) होगी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टिम ने निवेशक मार्गदर्शन का हवाला देते हुए कुक ने खुद ही कंपनी से उनकी पे को एडजस्ट करने का अनुरोध किया था। बता दें, क्योंकि आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple के शेयरों में पिछले साल काफी गिरावट आई थी और इससे उसका मार्केट कैप भी गिरा था।

साल 2022 में सीईओ कुक को कंपनी से 9.94 अरब डॉलर पे किए गए थे। इसमें 30 लाख डॉलर बेसिक सैलरी, 8.3 करोड़ स्टॉक अवॉर्ड और बोनस शामिल था। उससे पहले 2021 में उन्हें कुल 9.87 करोड़ डॉलर का पे पैकेज मिला था। अब नई व्यवस्था के मुताबिक टिम कुक के पास मौजूद स्टॉक यूनिट्स का परसेंटेज 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। ये स्टॉक कंपनी की परफॉरमेंस से जुड़े हैं।

इस बारे में कंपनी का कहना है कि कुक को जो नया पैकेज दिया गया है वो शेयरहोल्डर फीडबैक, कंपनी के परफॉरमेंस और खुद ने जो उनके पे को एडजस्ट करने का अनुरोध किया था उसके आधार पर तय किया गया है।

बता दें, कुक के पिछले साल के पैकेज की कई शेयरहोल्डर्स ने आलोचना की थी। हालांकि इसके उलट अधिकांश शेयरहोल्डर्स ने इसका समर्थन किया था। वहीं पिछले साल कुक के इक्विटी अवॉर्ड की वैल्यू 7.5 करोड़ डॉलर थी।

​​​​​​​62 साल के कुक ने अपनी संपत्ति को धर्मार्थ कार्यों के लिए देने का संकल्प लिया है। Apple के शेयरों में पिछले साल 27 फीसदी गिरावट आई थी। इस साल कंपनी के शेयरों में अब तक 2.7 फीसदी की बढ़त आई है। कंपनी का मार्केट कैप 2.122 ट्रिलियन डॉलर है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement