facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Taiwan में भूकंप से Apple को हुआ नुकसान, क्या सप्लाई चेन पर पड़ेगा असर?

Advertisement

TSMC ही टेक कंपनी ऐपल (Apple) के चिप्स बनाने का काम करती है, जिसमें iPhone, iPad और AppleTV में लगने वाले A-series प्रोसेसर और M1 प्रोसेसर शामिल हैं।

Last Updated- April 04, 2024 | 2:33 PM IST
FILE PHOTO: Taiwanese chip giant TSMC holds a ceremony in Tainan
FILE PHOTO: Taiwanese chip giant TSMC holds a ceremony in Tainan

Taiwan Earthquake: ताइवान में भयानक भूकंप के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। ये 25 सालों में सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसमें TSMC की फैक्ट्रियां भी शामिल हैं।

बता दें कि TSMC ही टेक कंपनी ऐपल (Apple)के चिप्स बनाने का काम करती है, जिसमें iPhone, iPad और AppleTV में लगने वाले A-series प्रोसेसर और M1 प्रोसेसर शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के कारण हुए नुकसान के चलते iPhone और MacBook के प्रोडक्शन में डिले होने की संभावना है। साथ ही Apple की अपकमिंग लॉन्चिंग पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Earthquake: ताइवान के बाद जापान में कांपी धरती; 6.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके, चीन तक पहुंची आहट

TSMC कारखानों को काफी हुआ नुकसान

MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान में भूकंप के आने से TSMC के कारखानों को काफी नुकसान हुआ है। खासकर, तैनान (Tainan) शहर में स्थित N3 चिप बनाने वाली फैक्ट्री में छत की धारें और खंभे टूट गए हैं। इस वजह से फैक्ट्री में सारा काम बंद कर दिया गया है। साथ ही 7nm से छोटे चिप्स बनाने के लिए जरूरी EUV (Extreme Ultraviolet) मशीनों को भी नुकसान हुआ है, जिसके बाद से ये ठीक से काम नहीं कर रही हैं। भूकंप से रिसर्च और डेवलपमेंट लैब्स की दीवारों पर भी दरारें आ गई हैं। वहीं,ताइवान के हिंचु (Hsinchu) शहर में स्थित कंपनी की एक औऱ फैक्ट्री का उत्पादन पाइपलाइन टूटने के कारण और चिप्स को काफी नुकसान होने के कारण बंद हो गया है।

TSMC ले रही है कारखानों का जायजा

भूकंप के कारण हुए नुकसान के बाद, TSMC ने अपने कारखानों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। कंपनी फिर से उत्पादन शुरू करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फिर से उत्पादन शुरू होने में कितना समय लगेगा और Apple की सप्लाई चेन पर कितना प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Taiwan Earthquake: 25 सालों में सबसे खतरनाक भूकंप, कई इमारतें ढहीं, सुनामी के लिए भी जारी हुई चेतावनी

इन प्रोडक्ट्स की होगी लॉन्चिंग

Apple आने वाले दिनों में अपने नए डिवाइसेस की लॉन्चिंग कर सकता है, जिनमें Mac Pro, iPhone 16 सीरीज,Vision Pro हेडसेट, नया iPad Air, Mac Studio, Apple Watch Series 10 और Apple Watch Ultra 3 शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement