facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ए आर रहमान ने कमला हैरिस के समर्थन में 30 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, इस तारीख को होगा लॉन्च

Advertisement

30 मिनट के इस कार्यक्रम में रहमान के कुछ सबसे पसंदीदा गाने शामिल होंगे, जिनमें कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी और AAPI समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता वाले संदेश भी शामिल होंगे।

Last Updated- October 12, 2024 | 9:43 AM IST
AR Rahman recorded a 30-minute video in support of Kamala Harris, to be launched on this date

AR Rahman sings for Kamala Harris: प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के समर्थन में अपने संगीत कार्यक्रम का 30 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिससे पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनके (हैरिस के) प्रचार अभियान को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रहमान (57) दक्षिण एशिया के पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं जिन्होंने भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस का समर्थन किया है।

‘एशियन अमेरिकन पैसिफिक आइलैंडर्स (एएपीआई) विक्ट्री फंड’ के अध्यक्ष शेखर नरसिम्हन ने कहा, ‘‘इस प्रस्तुति के साथ ही ए आर रहमान उन नेताओं और कलाकारों के समूह में शामिल हो गए हैं जो अमेरिका में प्रगति और प्रतिनिधित्व का समर्थन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम से कहीं अधिक है, यह हमारे समुदायों के लिए कार्रवाई का आह्वान है कि वे उस भविष्य के निर्माण की कवायद में शामिल हों और वोट करें जिसे हम देखना चाहते हैं।’’

इससे पहले, एएपीआई विक्ट्री फंड ने घोषणा की कि विश्व विख्यात भारतीय संगीतकार और गायक रहमान ने हैरिस के 2024 के राष्ट्रपति अभियान के समर्थन में 30 मिनट का विशेष वीडियो रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो का एएपीआई विक्ट्री फंड के यूट्यूब पर 13 अक्टूबर को प्रसारण किया जाएगा।

एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि 30 मिनट के इस कार्यक्रम में रहमान के कुछ सबसे पसंदीदा गाने शामिल होंगे, जिनमें कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी और एएपीआई समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालने वाले संदेश भी शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - October 12, 2024 | 9:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement