facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेना अपनी संवैधानिक सीमाओं से ‘अच्छी तरह परिचित’ है : पाकिस्तान सेना प्रमुख

Advertisement

असीम मुनीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना अपनी संवैधानिक सीमाओं के बारे में “अच्छी तरह से परिचित” है और दूसरों से संविधान को कायम रखने की उम्मीद करती है।

Last Updated- May 02, 2024 | 8:30 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

राजनीति में शक्तिशाली सेना की संलिप्तता और न्यायपालिका के कामकाज में खुफिया एजेंसियों के हस्तक्षेप के आरोपों के बीच, पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना अपनी संवैधानिक सीमाओं के बारे में “अच्छी तरह से परिचित” है और दूसरों से संविधान को कायम रखने की उम्मीद करती है।

एक पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि जनरल मुनीर ने कहा कि जो लोग संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाए गए स्पष्ट प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं, वे दूसरों पर अंगुली नहीं उठा सकते। खैबर पख्तूनख्वा के रिसालपुर में असगर खान अकादमी में पाकिस्तान वायु सेना की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा, “हम अपनी संवैधानिक सीमाओं से अच्छी तरह परिचित हैं और दूसरों से संविधान को कायम रखने की उम्मीद करते हैं।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र के संविधान का अनुच्छेद 19 स्पष्ट रूप से भाषण एवं अभिमत को व्यक्त करने की स्वतंत्रता की सीमाओं को परिभाषित करता है।”

उनकी टिप्पणी पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा के उस बयान के दो दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका को एक निश्चित कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान है। शीर्ष न्यायाधीश 25 मार्च को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के छह न्यायाधीशों द्वारा लिखे गए एक पत्र का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उनके मामलों में एजेंसियों के हस्तक्षेप का आरोप लगाया गया था।

शीर्ष अदालत ने पत्र पर स्वत: संज्ञान लिया और बाद में कई बार काउंसिल ने भी याचिकाएं दायर कीं और उन्हें मामले में पक्षकार बनाया गया। पाकिस्तान बनने के बाद 75 वर्ष में से आधे से अधिक समय तक शासन करने वाली शक्तिशाली सेना ने अब तक सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में प्रभावी शक्ति का इस्तेमाल किया है। सेना ने हालांकि देश की राजनीति में हस्तक्षेप से मना किया है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 8:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement