facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ASEAN देशों ने विवादित दक्षिण चीन सागर के पास पहला संयुक्त नौसैन्य अभ्यास किया

Advertisement

ASEAN देशों का नौसैन्य अभ्यास चीन के लिए एक संकेत

Last Updated- September 19, 2023 | 7:18 PM IST
ASEAN countries conduct first joint naval exercise near disputed South China Sea

ASEAN (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन) ने मंगलवार को अपना पहला संयुक्त नौसैन्य अभ्यास ऐसे समय में शुरू किया जब कई सदस्य देश क्षेत्र में बढ़ती चीनी आक्रामकता पर अधिक मजबूती से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ASEAN देशों ने की ‘आसियान सॉलिडेरिटी एक्सरसाइज’

इंडोनेशियाई सैन्य प्रमुख एडमिरल युडो मार्गोनो ने कहा कि ‘आसियान सॉलिडेरिटी एक्सरसाइज’ नाम के गैर-युद्धक अभ्यास में संयुक्त समुद्री गश्ती अभियान, खोज और बचाव अभियान तथा मानवीय व आपदा राहत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के नातुना जलक्षेत्र में पांच दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य आसियान देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना है।

ASEAN देशों का नौसैन्य अभ्यास चीन के लिए एक संकेत

उन्होंने कहा कि अभ्यास में मानवीय राहत और आपदा रोकथाम में शामिल नागरिक संगठन भी शामिल हैं। आसियान देशों ने पहले भी अन्य देशों के साथ नौसैन्य अभ्यास में भाग लिया है – जिसमें अमेरिका और चीन दोनों शामिल हैं – लेकिन इस सप्ताह के अभ्यास में केवल यही संगठन शामिल है और कई लोगों द्वारा इसे चीन के लिए एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

चीन की ‘नाइन-डैश लाइन’, जिसका उपयोग वह दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपने दावे का सीमांकन करने के लिए करता है, ने उसे प्रतिद्वंद्वी दावेदारों वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और फिलीपीन के साथ तनावपूर्ण गतिरोध में उलझा दिया है।

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 7:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement