facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपदाओं से होने वाली क्षति रोकने में अधिक निवेश करें एशिया-प्रशांत देश: UN

Advertisement

किशोर ने मनीला में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में कहा, ‘‘आपदाएं अब रिकॉर्ड संख्या में लोगों को प्रभावित कर रही हैं तथा उनके जीवन एवं आजीविका को खतरे में डाल रही हैं।’’

Last Updated- October 16, 2024 | 9:26 AM IST
United Nations
Representative image

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यदि सरकारें आपदा न्यूनीकरण एवं रोकथाम में अधिक निवेश नहीं करती हैं, तो भीषण तूफानों सहित अन्य आपदाएं एशिया प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक प्रगति को पटरी से उतार सकती हैं।

संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव एवं इसके आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय के प्रमुख कमल किशोर ने फिलीपीन द्वारा आपदा न्यूनीकरण पर आयोजित एक क्षेत्रीय सम्मेलन के आरंभ में अपने भाषण में यह टिप्पणी की। फिलीपीन आपदाओं से विश्व के सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक है।

किशोर ने मनीला में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में कहा, ‘‘आपदाएं अब रिकॉर्ड संख्या में लोगों को प्रभावित कर रही हैं तथा उनके जीवन एवं आजीविका को खतरे में डाल रही हैं।’’ इस सम्मेलन का नेतृत्व एशिया प्रशांत क्षेत्र के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रतिक्रिया के प्रभारी मंत्रियों ने किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आपदाओं के इन जोखिमों को यदि नियंत्रित नहीं किया गया तो ये एशिया प्रशांत क्षेत्र की विकास की आकांक्षाओं को पटरी से उतार सकते हैं तथा उस प्रगति को पीछे धकेल सकते हैं जिसे हासिल करने में दशकों लग गए।’’

किशोर ने कहा कि एशिया प्रशांत देशों को आपदा से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए अपने राष्ट्रीय बजट में नियमित रूप से धनराशि का प्रावधान करना चाहिए तथा विदेशी विकास सहायता का एक बड़ा हिस्सा ‘‘आपदा की स्थिति में न केवल राहत एवं बचाव कार्यों के लिए’’ बल्कि आपदा की रोकथाम के लिए भी आवंटित करना चाहिए।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 9:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement