facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मासातो कांडा का बयान, एशिया को खुली अर्थव्यवस्था जरूर अपनानी होगी

Advertisement

भारत में शहरी आधारभूत परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश करने के बैंक के प्रस्ताव की भी पुष्टि की।

Last Updated- July 28, 2025 | 10:49 PM IST

एशिया की अर्थव्यवस्थाओं को अनिवार्य रूप से पहले से कहीं ज्यादा खुलेपन और सुधारों को अपनाना होगा। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मासातो कांडा ने निक्केई से साक्षात्कार में यह  बात कही।

जापान की मुद्रा के पूर्व प्रमुख कांडा ने डॉनल्ड ट्रंप के दूसरी बार व्हाइट हाउस लौटने के कुछ समय बाद फरवरी में मनीला स्थित इस बहुपक्षीय ऋणदाता का पदभार संभाला। कांडा ने ट्रंप के पदभार को ‘दुनिया को पूरी तरह से बदल देने वाला’ बताया था। कांडा ने पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सहित कई नेताओं के साथ चर्चा की है।

उन्होंने कहा, ‘उन सभी नेताओं का मानना है कि हमें इस संकट को अधिक मजबूत घरेलू और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सुधार के अवसर के रूप में उपयोग करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि एशिया की अर्थव्यवस्थाओं को अमेरिकी बाजार व वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर अत्यधिक निर्भरता से दूर विविधता लानी होगी। एशियाई देशों और क्षेत्रों के घरेलू बाजारों को मजबूत करना महत्त्वपूर्ण काम है।

एडीबी ने क्षेत्रीय मजबूती और एकीकरण का समर्थन करने के लिए आसियान पावर ग्रिड की खातिर 10 बिलियन डॉलर तक की प्रतिज्ञा की है – यह दक्षिण पूर्व एशिया में सीमा पार बिजली कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से पहल है। कांडा ने भारत में शहरी आधारभूत परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश करने के बैंक के प्रस्ताव की भी पुष्टि की। इसमें मेट्रो सिस्टम भी हैं।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement