facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Games: चीन ने अरुणााचल प्रदेश के खिलाड़ियों को नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाया ये बड़ा कदम

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के कुछ खिलाड़ियों को ‘‘जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोकने’’ के चीन के कदम के खिलाफ नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया

Last Updated- September 22, 2023 | 11:30 PM IST
anurag thakur

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को हांगझोउ में एशियाई खेलों के लिए आधिकारिक मान्यता न देने को लेकर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह कृत्य खेल की भावना और उसके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करता है।

अनुराग ठाकुर ने रद्द किया एशियाई खेलों  के लिए चीन दौरा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि चीन के भेदभावपूर्ण बर्ताव के खिलाफ भारत के विरोध के तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है।

बागची ने कहा कि भारत के पास ‘‘अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने’’ का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार को पता चला है कि चीनी प्राधिकारियों ने लक्षित और सोची-समझी योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक मान्यता और चीन के हांगझोउ में 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश न देकर उनसे भेदभाव किया है।’’

Also read: Asian Games: भारतीय महिला टीम बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में

भारत ने चीन के समक्ष जताया कड़ा विरोध

बागची ने कहा, ‘‘हमारे दीर्घकालीन और निरंतर रुख के अनुसार, भारत निवास स्थान या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों से भेदभावपूर्ण बर्ताव को दृढ़ता से अस्वीकार करता है। अरुणाचल प्रदेश, भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के कुछ खिलाड़ियों को ‘‘जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोकने’’ के चीन के कदम के खिलाफ नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 5:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement