facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel: इजराइल के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात बुरीज शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में तीन बच्चों सहित चार लोग मारे गए।

Last Updated- June 03, 2024 | 9:58 PM IST
Israel- Hamas War

इजराइल द्वारा मध्य गाजा पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात किए गए हमले में तीन बच्चों और एक महिला सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात बुरीज शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में तीन बच्चों सहित चार लोग मारे गए।

सोमवार तड़के दूसरे हमले में नुसरीरात शरणार्थी शिविर में एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को इजराइली सेना ने बताया था कि गाजा सीमा के निकट एक कस्बे में एक व्यक्ति का शव मिला है। सेना के मुताबिक, आशंका है कि इस व्यक्ति को सात अक्टूबर को हमास ने अपने हमले के दौरान बंधक बना लिया हो।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि इजराइल ने हमास को तीन चरणीय युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते की पेशकश की है तथा घोषणा की है कि गाजा में लड़ाई समाप्त करने का समय आ गया है क्योंकि हमास अब इजराइल पर और बड़े पैमाने पर हमला करने में ‘‘सक्षम नहीं है’’।

वहीं, इजराइली मीडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह हमास को नष्ट करने के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे हैं और उन्होंने सत्ता में अपने सहयोगियों से कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा प्रस्तुत युद्धविराम प्रस्ताव से यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा, अन्यथा इजराइल युद्ध में वापस लौट जाएगा।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 9:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement