facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

फिलीपीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत

Advertisement

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने तूफान ‘ट्रामी’ के कारण मनीला के दक्षिण-पूर्व में बुरी तरह प्रभावित हुए क्षेत्र का शनिवार को निरीक्षण किया।

Last Updated- October 27, 2024 | 9:44 AM IST
Philippines flood
Representative Image

फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हो गए हैं।

फिलीपीन के राष्ट्रपति ने शनिवार को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसके कारण लोग वहां फंस गए हैं। सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने पहले बताया था कि शुक्रवार को फिलीपीन के उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से आए ‘ट्रामी’ तूफान के कारण कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य लोग लापता हुए हैं। यह दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में इस साल का अब तक का सबसे घातक और विनाशकारी तूफान है।

अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 126 हो गई है और कई अन्य लोग लापता हैं। एजेंसी ने बताया कि तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है। फिलीपीन के प्रभावित इलाकों में पुलिस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन कर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने तूफान ‘ट्रामी’ के कारण मनीला के दक्षिण-पूर्व में बुरी तरह प्रभावित हुए क्षेत्र का शनिवार को निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान कहा कि तूफान के कारण असामान्य रूप से भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां मात्र 24 घंटों में इतनी बारिश हो गई जो एक से दो महीने में होती है। सरकारी एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ से जुड़ी घटनाओं में 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 9:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement