facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नाइजीरिया: मस्जिद में विस्फोट, चार बच्चों सहित कम से कम 24 लोग घायल

Advertisement

पुलिस ने इलाके को घेर लिया और घायलों को तुरंत राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Last Updated- May 15, 2024 | 8:57 PM IST
blast
प्रतीकात्मक फोटो

नाइजीरिया के कानो राज्य में बुधवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा मस्जिद पर किये गये हमले के परिणामस्वरूप हुए हुए विस्फोट में चार बच्चों सहित कम से 24 नमाजी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्लाही हारुना ने एक बयान में बताया कि इलाके के ही रहने वाले 38 वर्षीय संदिग्ध ने कानो के दूर-दराज के गदान गांव में स्थित मस्जिद में हमला करने के अपने जुर्म को कबूल लिया।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने लंबे अरसे से चली आ रही पारिवारिक मतभेदों के कारण इस घटना को अंजाम दिया। हारुना ने बताया कि शुरुआती फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हो सकता है लेकिन जांच अभी जारी है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और घायलों को तुरंत राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

‘द डेली ट्रस्ट’ समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, नमाजी मस्जिद के भीतर बंद हो गये थे, जिसकी वजह से उनका विस्फोट के कारण वहां से निकलना मुश्किल हो गया। खबर के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के कारण संदिग्ध ने अतीत में भी इलाके के कुछ लोगों पर हमला किया था।

 

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 8:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement