facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सूडान की राजधानी खार्तूम में ड्रोन हमले में कम से कम 43 लोगों की मौत

Advertisement

‘सूडान डॉक्टर्स यूनियन’ ने एक बयान में कहा कि खार्तूम के ‘मे’ इलाके में हुए हमले में 55 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं

Last Updated- September 10, 2023 | 10:44 PM IST
A drone attack kills at least 43 in Sudan's capital as rival troops battle, activists say

देश पर नियंत्रण के लिए सूडान की सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच लगातार जारी संघर्ष के बीच राजधानी खार्तूम के दक्षिणी हिस्से में एक बाजार में रविवार को हुए ड्रोन हमले में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई। कार्यकर्ताओं और चिकित्साकर्मियों ने यह जानकारी दी।

‘सूडान डॉक्टर्स यूनियन’ ने एक बयान में कहा कि खार्तूम के ‘मे’ इलाके में हुए हमले में 55 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिये बशीर विश्वविद्यालय अस्पताल ले जाया गया है। मानवीय सहायता उपलब्ध कराने में जुटे सक्रियतावादी समूह ‘रेजिस्टेंस कमेटी’ द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज में अस्पताल के खुले परिसर में सफेद चादर में लिपटे शवों को देखा जा सकता है।

अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने रविवार के हमले के लिये सूडान की वायु सेना को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस दावे को तत्काल स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना संभव नहीं हो सका है।

सूडान में अप्रैल के मध्य से ही हिंसा जारी है। वहां जनरल अब्देल फतह बुरहान के नेतृत्व वाली देश की सेना और जनरल मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व वाले अर्धसैनिक बल आरएसएफ के बीच का तनाव अप्रैल में लड़ाई में बदल गया। उसके बाद से देश के कई हिस्सों में संघर्ष फैल गया है और खार्तूम एक शहरी युद्धक्षेत्र बन गया है।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement