facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में ‘सुपरफॉग’ के कारण कई वाहन आपस में टकराए, कम से कम सात लोगों की मौत

Advertisement

गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने लोगों से इस घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए प्रार्थना करने तथा रक्तदान के वास्ते आगे आने की अपील की।

Last Updated- October 24, 2023 | 10:22 AM IST
super fog in America

अमेरिका में दक्षिण लुइसियाना के जंगलों में लगी भीषण आग से छाए घने धुएं (सुपरफॉग) और कोहरे की मोटी परत के कारण सोमवार को लगभग 158 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

लुइसियाना स्टेट पुलिस ने एक बयान में कहा कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने लोगों से इस घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए प्रार्थना करने तथा रक्तदान के वास्ते आगे आने की अपील की।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों में न्यू ओर्लियंस के पास इंटरस्टेट-55 पर हुए इस हादसे के दर्दनाक मंजर को देखा जा सकता है। बड़ी संख्या में आपस में टकराए वाहन एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे उनमें आग लग गई।

हादसे के कारण इंटरस्टेट-55 पर लंबा यातायात जाम लग गया। पीड़ितों को घटनास्थल से निकालने के लिए स्कूल बसों की मदद ली गई। वहीं, दृश्यता की कमी के मद्देनजर अधिकारियों ने इंटरस्टेट-10 और 24 मील लंबे लेक पॉन्टचरट्रेन कॉजवे को भी यातायात के लिए बंद कर दिया।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 10:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement