facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Australia: ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 6% की वृद्धि, भारत 5वें स्थान पर पहुंचा

Advertisement

टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के लिए 2019 में भारत सातवें स्थान पर था और 2024 में यह पांचवें स्थान पर आ गया है।

Last Updated- March 26, 2024 | 9:20 PM IST
Travel and Tourism

ऑस्ट्रेलिया में इस साल जनवरी में 26,200 भारतीय पर्यटक पहुंचे, जो सालाना आधार पर लगभग छह प्रतिशत की वृद्धि है। टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा, भारत ने अपनी स्थिति में भी काफी सुधार किया है। टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के लिए 2019 में भारत सातवें स्थान पर था और 2024 में यह पांचवें स्थान पर आ गया है।

टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के ‘कंट्री मैनेजर’ (भारत और खाड़ी) निशांत काशीकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, “जनवरी में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और 26,200 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की। यह 2019 में इसी महीने के दौरान 24,700 की तुलना में 6.07 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होंने कहा, “यदि हम फरवरी, 2023 से जनवरी, 2024 तक की गणना करें तो ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीयों की कुल संख्या 4,00,000 के आंकड़े को पार कर 4,02,200 तक पहुंच गई है।”

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में यह वृद्धि मुख्य रूप से टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के अपनी एयरलाइंस, प्रमुख वितरण भागीदारों और भारत में 5,000 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ एजेंटों के साथ विचार और रूपांतरण को बढ़ावा देने के संयुक्त प्रयासों की वजह से है।

काशीकर ने कहा, ‘‘नयी दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ने वाली एयरलाइन की उड़ानों की संख्या 2019 में प्रति सप्ताह आठ से बढ़कर 28 हो गई है।’’

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 9:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement