facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Australia: सिडनी में मॉल के अंदर चाकूबाजी; 5 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

Advertisement

एक व्यक्ति ने मॉल में चाकू से हमला शुरू किया और नौ लोगों पर चाकू से वार किया जिसके बाद एक पुलिस निरीक्षक ने उसे गोली मार दी।

Last Updated- April 13, 2024 | 4:08 PM IST
Australia

सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार को चाकू से किए हमले में पांच लोगों और एक संदिग्ध की मौत हो गयी तथा एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त एंथनी कुक ने संवाददाताओं को बताया कि एक व्यक्ति ने मॉल में चाकू से हमला शुरू किया और नौ लोगों पर चाकू से वार किया जिसके बाद एक पुलिस निरीक्षक ने उसे गोली मार दी। हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी।

कुक ने बताया कि संदिग्ध ने इस वारदात को अकेले अंजाम दिया और अब कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को यह मालूम नहीं है कि अपराधी कौन था और हमले के पीछे का उद्देश्य भी नहीं पता चला। मीडिया में आयी खबरों में कहा गया कि सिडनी के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया और पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारी है।

ऑस्ट्रेलिया में ‘एबीसी टीवी’ ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने बॉन्डी जंक्शन में वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में खरीदारों को बचाया। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने बताया था कि चाकू के हमले में चार लोगों की मौत हो गयी है।

अखबार ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारी गयी है लेकिन अभी उसकी स्थिति का पता नहीं चल पाया है। वीडियो में शॉपिंग सेंटर के आसपास लोगों की भीड़ के साथ कई एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। चिकित्सा कर्मी घटनास्थल पर लोगों का उपचार करते दिखायी दिए।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रोई हबरमैन ने ‘एबीसी’ को बताया कि उन्होंने एक दुकान में शरण ली। उन्होंने कहा, ‘‘और अचानक मैंने एक या दो गोली चलने की आवाज सुनी और हमें नहीं पता था कि क्या करें। फिर दुकान में एक महिला हमें पीछे एक जगह पर लेकर गयी जिसे बंद किया जा सकता था। इसके बाद उन्होंने दुकान बंद कर दी और बाद में हमें बाहर निकाला।’’

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 4:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement