facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संबंधों में लंबे ठहराव के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर

Advertisement

वोंग ने कहा कि वह बातचीत को लेकर आशान्वित हैं, जिनमें ‘‘दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण कई मुद्दों पर चर्चा होगी।’’

Last Updated- December 21, 2022 | 4:32 PM IST
Australian Foreign Minister and Chinese Foreign Minister

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग व्यापार प्रतिबंधों और राजनीतिक मतभेदों के कारण उच्च-स्तरीय संबंधों में एक लंबे ठहराव के बाद द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार लाने के उद्देश्य से वार्ता के लिए चीन पहुंची हैं। बीजिंग पहुंचने पर वोंग ने इस निमंत्रण के लिए चीन को धन्यवाद दिया।

उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देशों के बीच आधिकारिक राजनयिक संबंधों की स्थापना को 50 वर्ष पूरे हुए हैं। वोंग ने कहा कि वह बातचीत को लेकर आशान्वित हैं, जिनमें ‘‘दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण कई मुद्दों पर चर्चा होगी।’’

वोंग बुधवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भी मिलेंगी। उनकी यात्रा चार वर्षों में किसी ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री की चीन की पहली यात्रा है। वोंग की यात्रा से यह उम्मीद जगी है कि ऑस्ट्रेलियाई वस्तुओं के आयात पर चीन के अवरोधों को समाप्त करने और चीन में हिरासत में लिए गए दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को मुक्त करने के विषय में प्रगति होगी। वोंग ने कोई विवरण दिए बिना कहा कि वह हिरासत में लिए गए आस्ट्रेलियाई लोगों की वकालत करना जारी रखेंगी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले महीने बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी। छह वर्षों में दोनों देशों के नेताओं के बीच यह इस तरह की पहली औपचारिक मुलाकात थी।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनी घरेलू राजनीति में विदेशी दखल को लेकर नियम बनाए जाने और कोविड-19 महामारी की स्वतंत्र जांच की मांग के बाद चीन के साथ उसके रिश्तों में और तल्खी आ गई थी। अल्बनीज ने ने कहा कि अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित पनडुब्बियों के बेड़े के निर्माण को लेकर वह प्रतिबद्ध हैं, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति ने इसे चीन के साथ टकराव वाला कदम करार दिया था।

वोंग के दौरे का उल्लेख किए बिना चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दोनों देशों के रिश्तों के 50 साल पूरे होने पर ऑस्ट्रेलियाई गवर्नर जनरल डेविड हर्ले और प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

शी के हवाले से कहा गया है कि चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग ने ‘‘उपयोगी परिणाम प्राप्त किए हैं, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है।’’ शी ने कहा, स्वस्थ संबंध ‘‘क्षेत्र और दुनिया की शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल हैं।’’ उन्होंने कहा कि पक्षों को पारस्परिक सम्मान (और) सबका लाभ हो, इस सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement