facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को 4.1 फीसदी पर रखा बरकरार

Advertisement

महंगाई घटने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में बदलाव नहीं किया

Last Updated- July 04, 2023 | 12:52 PM IST
Australia's Central Bank

ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को हुई नीतिगत बैठक में प्रमुख ब्याज दर को 4.1 प्रतिशत पर कायम रखने का फैसला किया।

मई में मुद्रास्फीति घटकर 5.6 प्रतिशत पर आ गई है, जबकि अप्रैल में यह 6.5 प्रतिशत पर थी। महंगाई घटने की वजह से केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में बदलाव नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक ने पिछले साल मई से नकद दर 12 बार बढ़ाई थी जिससे मुद्रास्फीति को दो से तीन प्रतिशत के लक्ष्य में रखा जा सके। ऊंची ब्याज दरों की वजह से कॉरपोरेट क्षेत्र और उपभोक्ताओं दोनों के लिए कर्ज की लागत बढ़ गई थी। इससे आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ी थीं।

बैंक के गवर्नर फिलिप लोव ने कहा कि आगे ब्याज दर में और बढ़ोतरी की जरूरत हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति को एक निश्चित समयसीमा में लक्ष्य के दायरे में लाने को मौद्रिक रुख को और सख्त करने की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement