facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका रवाना होने से कुछ घंटों पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने चीन यात्रा की घोषणा की

Advertisement

अल्बनीज के कार्यालय ने बताया कि चीन ऑस्ट्रेलियाई वाइन पर लगाए गए शुल्क की समीक्षा करने पर सहमत हो गया है।

Last Updated- October 22, 2023 | 8:43 AM IST
Australian Prime Minister Anthony Albanese

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने के लिए अमेरिका रवाना होने से कुछ घंटों पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नवंबर की शुरुआत में चीन का दौरा करने की घोषणा की।

अल्बनीज के कार्यालय ने बताया कि चीन ऑस्ट्रेलियाई वाइन पर लगाए गए शुल्क की समीक्षा करने पर सहमत हो गया है। इन शुल्क के कारण 2020 के बाद से वाइन निर्माताओं के सबसे बड़े निर्यात बाजार के साथ व्यापार प्रभावी रूप से अवरुद्ध हो गया है।

अल्बनीज चार नवंबर से सात नवंबर तक बीजिंग एवं शंघाई की यात्रा करेंगे और वह सात साल में चीन का दौरा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से बीजिंग में मुलाकात करेंगे और इसके बाद शंघाई में ‘चीन अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी’ में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : अमेरिका रवाना होने से कुछ घंटों पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने चीन यात्रा की घोषणा की

अल्बनीज ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं चीन की यात्रा करने के लिए उत्साहित हूं। यह एक स्थायी और लाभकारी संबंध स्थापित करने की दिशा में अहम कदम होगा।’’

उन्होंने कहा कि मजबूत कारोबार से दोनों देशों को लाभ होता है। अल्बनीज की अमेरिका की यात्रा 23 अक्टूबर को शुरू होगी। वह 26 अक्टूबर तक वहां रहेंगे। वह अपनी चीन यात्रा के बाद 15 नवंबर से 17 नवंबर तक सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग नेताओं के मंच में भाग लेने के लिए पुन: अमेरिका आएंगे।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 8:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement