facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका : वर्जीनिया में सरकारी उपकरणों में टिकटॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 10:17 AM IST
Tiktok US Sale Deal

अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के गवर्नर ग्लेन यंगकिन ने शुक्रवार को ‘टिकटॉक’ और ‘वीचैट’ सहित कई चीनी ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए राज्य सरकार के उपकरणों और वायरलेस नेटवर्क पर इनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया।

यंगकिन के शासकीय आदेश में ‘बाइटडांस’ और ‘टेनसेंट’ द्वारा विकसित ऐप का भी जिक्र है। जिन कंपनियों का वर्जीनिया से अनुबंध है उन्हें भी राज्य के स्वामित्व वाले उपकरणों या सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) ढांचों में इन ऐप का इस्तेमाल नहीं करना होगा। आदेश में कहा गया है, “‘टिकटॉक’ और ‘वीचैट’ के डाटा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए सूचना प्राप्त करने का एक माध्यम हैं और उनकी निरंतर उपस्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा, खुफिया समुदाय और हर एक अमेरिकी नागरिक की व्यक्तिगत गोपनीयता के लिए खतरा है।”

रिपब्लिकन पार्टी के नेता यंगकिन ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य सरकार के उपकरणों और वायरलेस नेटवर्क को घुसपैठ से सुरक्षित रखने और राज्य सरकार के डाटा एवं साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आज हम यह फैसला ले रहे हैं।’’

यंगकिन उन 14 अन्य गवर्नरों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इसी तरह का कदम उठाया है। वहीं कांग्रेस में संघीय सरकार के उपकरणों में इस तरह के ऐप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की भी मांग उठ रही है।

Advertisement
First Published - December 17, 2022 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement