facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bangladesh Elections 2024: बांग्लादेश में BNP और उसके सहयोगी दलों ने किया आम चुनाव का बहिष्कार, करीब 40 फीसदी ही पड़े वोट

Advertisement

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मतदान शुरू होने के तुरंत बाद ढाका सिटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी साइमा वाजिद भी उनके साथ थीं।

Last Updated- January 07, 2024 | 10:58 PM IST
SHEIKH HASEENA

बांग्लादेश में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) तथा उसके सहयोगी दलों के बहिष्कार के बीच रविवार को हुए आम चुनाव में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने बताया कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक मतदान लगभग 40 प्रतिशत था, लेकिन अभी यह आंकड़ा बदल सकता है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि 12वें संसदीय चुनाव में अपराह्न 3 बजे तक 27.15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया, ‘(दक्षिण-पश्चिमी) खुलना प्रभाग में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक रहा, जहां 32 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। सबसे कम मतदान (उत्तरपूर्वी) सिलहट प्रभाग में हुआ, जहां यह आंकड़ा 22 प्रतिशत था।’ वर्ष 2018 के आम चुनाव में कुल मिलाकर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया और मतगणना शुरू हो गई है।’ उन्होंने बताया कि नतीजे सोमवार तड़के तक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं को लेकर सात मतदान केंद्रों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा, 300 में से 299 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मतदान शुरू होने के तुरंत बाद ढाका सिटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी साइमा वाजिद भी उनके साथ थीं।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 10:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement