facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चीन पर भड़की बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, बीच यात्रा में ही रद्द किया दौरा, जानें वजह

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हसीना की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता उतनी लंबी नहीं चली जितनी उन्हें उम्मीद थी।

Last Updated- July 13, 2024 | 2:13 PM IST

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने अपनी चीन यात्रा को छोटा कर दिया और एक दिन पहले ही अपने वतन ढाका लौट आईं।

बताया जा रहा है कि चीन ने बंगलवादेश को वित्तीय सहायता देना का वादा किया था। ऐसे न करने पर और उन्हें उचित प्रोटोकॉल नहीं मिलने से पूरी तरह से “नाराज” हो गई। इस वजह से उन्होंने अपना दौरा बीच में ही खत्म कर दिया।

कथित तौर पर हसीना चीन की चार दिवसीय यात्रा पर थीं लेकिन एक दिन पहले बुधवार को वापस लौट आईं। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में मामले से अवगत लोगों का हवाला देते हुए कहा गया है कि हसीना की जल्दी वापसी से संकेत मिलता है कि यात्रा के लिए उनके उद्देश्य पूरे नहीं हुए।

इस वजह से वापस अपने देश लौटीं शेख हसीना

इसमें कहा गया है कि वह शायद “नाराज” थीं क्योंकि चीन ने वित्तीय सहायता के अपने वादे को पूरा नहीं किया या बांग्लादेशी प्रधान मंत्री को उचित प्रोटोकॉल नहीं दिया। बता दें कि चीन ने बांग्लादेश को 5 अरब डॉलर देने का वादा किया था, लेकिन घोषणा केवल 10 करोड़ डॉलर की ही की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने शुरुआत में हसीना की यात्रा से पहले ढाका को 5 अरब डॉलर की ऋण सहायता देने का वादा किया था। हालांकि, यात्रा के दौरान, सौदे का अंतिम परिणाम लगभग 100 मिलियन डॉलर था।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हसीना की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता उतनी लंबी नहीं चली जितनी उन्हें उम्मीद थी। इसमें कहा गया है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी दौरे पर आए प्रधान मंत्री (पीएम) से मुलाकात नहीं की।

चीनी मीडिया ने हसीना को नजरअंदाज कर दिया

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हसीना को पर्याप्त मीडिया कवरेज नहीं दिया गया, जो दुर्लभ है क्योंकि राज्य द्वारा संचालित चीनी मीडिया आने वाले नेताओं को प्रमुखता देता है।

Advertisement
First Published - July 13, 2024 | 2:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement