facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bangladesh Train Accident: यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर, 20 लोगों की मौत…सैकड़ो घायल

Advertisement

समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 ने भैरब रेलवे स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि अब तक 20 लोगों के शव मिले हैं।

Last Updated- October 23, 2023 | 8:37 PM IST

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में सोमवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और अनेक यात्री घायल हो गए।

भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना तब हुई जब चटोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई।

अब तक 20 शव बरामद

विशिष्ट अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक 20 शव बरामद किए गए हैं। हम राहत अभियान में हरसंभव मदद कर रहे हैं।’’

मौके पर मौजूद अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि तीन यात्री डिब्बे पलट गए और आशंका है कि कई लोग डिब्बों के मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि लगभग 100 यात्रियों को घायल अवस्था में बचा लिया गया और विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि बचाव प्रक्रिया के दौरान और अधिक शव तथा घायल लोग मिल सकते हैं। क्रेन के साथ एक बचाव ट्रेन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहाँ सिकदर ने कहा कि अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं।

ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन के हवाले से समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement